बिहार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना के गुरुद्वारा पटना साहिब में लंगर परोसते नजर आए। Video

    पटना : PM Modi In Patna Sahib Gurudwara : पीएम नरेंद्र मोदी कई बार बिहार आ चुके है और लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पीएम मोदी लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी फिर दो दिन के बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी आज शाम बिहार के पटना में रोड शो करेंगे। शाम को होने वाले रोड शो से पहले पीएम मोदी पटना सिटी स्थित पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पगड़ी पहनी और गुरुद्वारे में मत्था टेका। इसके बाद पीएम मोदी लंगर हॉल में गए और पहले लंगर के लिए रोटी बनाई फिर वहां लंगर का प्रसाद ग्रहण कर रहे लोगों को भोजन परोसा। पीएम मोदी ने इस दौरान खुद भी लंगर का स्वाद चखा।

    ………..