CG-घुघरी रोड अटल आवास में कबीरधाम पुलिस की तड़के बड़ी रेड

कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज सुबह 5:30 बजे घुघरी रोड स्थित अटल आवास परिसर में व्यापक सघन रेड कार्रवाई की गई।

इस विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह, थाना सिटी कोतवाली, A.N.T.F., साइबर सेल, महिला सेल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल शामिल रहे।

प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अटल आवास परिसर में असामाजिक गतिविधियों के संचालन एवं बाहरी व्यक्तियों के संदिग्ध रूप से निवास करने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर छापेमार कार्रवाई की।

🔹 कई संदिग्ध महिला एवं पुरुषों से पूछताछ जारी।
🔹 तलाशी के दौरान छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद।
🔹 मामले में आवश्यक जानकारी एकत्रित कर वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी।

कबीरधाम पुलिस अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।