BIG BREAKING: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई CM, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

20250219_211259

Toran Kumar reporter

Delhi New CM 2025 : दिल्ली में 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) ने 70 में से 48 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। BJP ने यह चुनाव सीएम फेस के बिना लड़ा था। 11 दिन के लंबे इंतजार और बैठकों के दौर के बाद BJP ने दिल्ली सीएम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली की जिम्मेदारी दी है। दिल्ली की अगली CM रेखा गुप्ता होंगी।

रेखा गुप्ता 2 बार पार्षद रह चुकी हैं और दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं। 2015 से चुनाव लड़ रही रेखा, पहली बार शालीमार बाग से विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं। BJP के सबसे कठिन दौर में भी उन्होंने पार्टी का झंडा बुलंद रखा और महिला वोटरों को बड़ी संख्या को BJP की तरफ आकर्षित किया। 

कौन हैं रेखा गुप्ता?

  • शालीमार बाग सीट से विधायक बनीं
  • वंदना कुमारी को 29,595 वोट से हराया
  • BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं
  • मेयर पद की प्रत्याशी रहीं, पूर्व DUSU अध्यक्ष

हरियाणा के जींद में हुआ जन्म

रेखा गुप्ता का जन्म हरियाणा में जींद के नंदगढ़ गांव में हुआ था। जन्म के 2 साल बाद ही उनका पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उनकी पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। विधानसभा चुनाव में उन्होंने महिला वोटरों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया। 20 फरवरी को वो रामलीला मैदान में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

सीएम रेस में थे ये नाम

  • विजेंद्र गुप्ता
  • प्रवेश वर्मा
  • रेखा गुप्ता
  • जितेंद्र महाजन
  • अजय महावर
  • आशीष सूद
  • मनजिंदर सिंह सिरसा

शपथ ग्रहण में 30,000 लोग होंगे शामिल

करीब 27 साल बाद दिल्ली में BJP का मुख्यमंत्री का शपथ लेने जा रहा है। इस समारोह को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए रामलीला मैदान को सजाया जा रहा है, जिसमें करीब 30,000 लोग एक साथ आ सकते हैं। इसकी चारदीवारी पर नया रंग-रोगन किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को विशाल मैदान के साथ-साथ आयोजन स्थल के आसपास के फुटपाथ और सड़कों की सफाई भी करते देखा गया।

You may have missed