भोपाल!राजधानी में पुलिस के लिए चुनौती बने बदमाश, देर रात गाड़ियों में की जमकर तोड़फोड़ ये पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है..video

    Toran Kumar reporter

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। कार में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली ही नजर आए हैं।

    बीती रात राजधानी की सबसे व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में एक और घटना गाड़ियों में तोड़फोड़ की सामने आई है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। इसमें देखा जा सकता है कि बदमाशों द्वारा एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में अज्ञात आरोपी ने इस दौरान तोड़फोड़ की है। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है