MP:भगवान की प्रतिमा पर चढ़कर अघोरी ने लगाए सिगरेट के कश, लोगों ने पकड़कर जमकर की पिटाई….Video.Viral

    Toran Kumar reporter

    उज्जैन.Video Viral:  मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित चक्रतीर्थ श्मशान घाट में विराजित विक्रांत भैरव मंदिर में एक शख्स द्वारा भगवान की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पीते हुए रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही बाबा बम बम नाथ के अनुयायियों ने आरोपी को ढूंढ़ निकाला और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी ने बाबा के पैर पकड़कर माफी मांगी। भगवान की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पी, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

    वीडियो में काले कपड़ों में अघोरी के वेश में एक अधेड़ व्यक्ति भगवान विक्रांत भैरव की प्रतिमा पर चढ़कर सिगरेट पीते हुए नजर आ रहा था। वीडियो में वह खुद को पुष्पाराज बताते हुए किसी के सामने न झुकने की बात कर रहा था। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया। बाबा बम बम नाथ के अनुयायियों ने की पिटाई वीडियो वायरल होने के बाद बाबा बम बम नाथ के अनुयायियों ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद उन्होंने वीडियो बनाने वाले राजपाल परमार और खुद को पुष्पाराज बताने वाले यशवंत नामक व्यक्ति को पकड़ लिया।

    बाबा के अनुयायियों ने पहले तो यशवंत को जमकर पीटा और फिर उसे बाबा बम बम नाथ के सामने झुकने के लिए मजबूर कर दिया। गलती नहीं मानी, तो और पीटा, फिर मांगी माफी जब बाबा के अनुयायी उसे श्मशान घाट लेकर पहुंचे, तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। शुरुआत में अघोरी बने यशवंत ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया, लेकिन जब उसकी पिटाई की गई, तो उसने आखिरकार बाबा बम बम नाथ के पैर पकड़कर माफी मांग ली।