AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “RSS वाले कहते हैं कि हम राष्ट्रवादी और देशभक्त हैं। पूरे सम्मान के साथ मैं मोहन भागवत जी से पांच सवाल पूछना चाहता हूं-

0
arvind-kejriwal_large_1319_80

Arvind Kejriwal: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी ने रविवार (22 सितंबर) को ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम को आयोजित किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आपके बीच आकर अच्छा लग रहा है. आज यहां जंतर-मंतर पर पुराने दिन याद आ गए. मुझे आज भी तारीख याद है, 4 अप्रैल 2011 का दिन था जब आज़ाद भारत का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन अन्ना आंदोलन यहां से शुरू हुआ था.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘सरकार हमें चैलेंज करती थी कि चुनाव लड़कर दिखाओ और जीतकर दिखाओ, चुनाव लड़ने के लिए पैसा, गुंडे, आदमी चाहिए थे और हमारे पास यह सब नहीं था. हमारे पास न पैसा था न आदमी थे न गुंडे थे, हम चुनाव कैसे लड़ते, फिर हम चुनाव लड़ लिए और जनता ने हमें जीता दिया. देश में हमने 2013 में साबित कर दिया कि ईमानदारी से चुनाव लड़े भी जा सकते हैं और ईमानदारी से चुनाव जीते भी जा सकते हैं.’

CM की कुर्सी की भूख नहीं

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि मैं भ्रष्टाचार करने नहीं आया था, मुझे सत्ता का लालच, CM की कुर्सी की भूख नहीं है, मैं पैसे कमाने नहीं आया, पैसे कमाने होते तो मैं इनकम टैक्स की नौकरी करता था, उसमें करोड़ो रुपए कमा लेता बल्कि हम तो देश के लिए आए थे.’

मोहन भागवत जी से पांच सवाल पूछना चाहता हूं

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘RSS वाले कहते हैं कि हम राष्ट्रवादी और देशभक्त हैं. पूरे सम्मान के साथ मैं मोहन भागवत जी से पांच सवाल पूछना चाहता हूं’

1. जिस तरह से मोदी जी पार्टियों को तोड़ रहे हैं और देश भर में सरकारों को लालच देकर या ED और CBI की धमकी देकर गिरा रहे हैं, क्या यह सही है?

2. मोदी जी ने अपनी पार्टी में सबसे भ्रष्ट नेताओं को शामिल किया है, जिन्हें वे खुद भ्रष्ट कहते हैं, क्या आप ऐसी राजनीति से सहमत हैं?

3. भाजपा RSS की कोख से पैदा हुई है, भाजपा को गुमराह न होने देना RSS की जिम्मेदारी है, क्या आपने कभी मोदी जी को गलत काम करने से रोका है?

4. लोकसभा चुनाव के दौरान जेपी नड्डा ने कहा था कि उन्हें RSS की जरूरत नहीं है. क्या बेटा इतना बड़ा हो गया है कि वह मां को ही आंखे दिखाने लगा है?

5. आप लोगों ने कानून बनाया था कि नेता 75 साल के बाद रिटायर हो जाएंगे… अमित शाह कह रहे हैं कि यह नियम मोदी जी पर लागू नहीं होगा. जो बात आडवाणी जी पर लागू होती है, वह मोदी जी पर क्यों नहीं लागू होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed