CG.NEWS:कलेक्टर ने 5 साल की मासूम को थप्पड़ जड़ने वाले प्रिंसिपल को हटाया..BEO और प्राचार्य पर कलेक्टर ने की कार्रवाई, पद से हटाया.बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पचपेड़ी का मामला..video
Toran Kumar reporter

Chhattisgarh:बिलासपुर। बहन के साथ स्कूल पहुंची 5 साल की मासूम को थप्पड़ जड़ने वाले प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर के खिलाफ कलेक्टर अवनीश शरण ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच के बाद उन्होंने प्रभारी प्राचार्य पद से हटा दिया है और उन्हें बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने आदेशित किया गया है। इसके अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन को भी पद से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर एरमशाही शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के के प्राचार्य ईश्वर प्रसाद सोनवानी को मस्तूरी BEO का प्रभार सौंपा गया है।
बता दें कि मामला पचपेड़ी विकासखंड के मस्तूरी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का है। जहां प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर ने अपनी बहन के साथ स्कूल आई हुई 5 साल की मासूम को थप्पड़ मारा और डांट लगाई गई, जिससे वह बुरी तरह से भयभीत हो गई। मामले की शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में इस घटना की पुष्टि होने पर, बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने राठौर को प्राचार्य पद से हटाते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ ही, उनके निलंबन की सिफारिश संचालक लोक शिक्षण रायपुर को भेजा गया है।
