CG NEWS:4.108 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लैलूंगा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.108 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये, तथा तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्रमांक 26 BH 4095 B, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये है, जब्त किया है। कार्रवाई में कुल 10 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जब्ती का विवरण
गांजा – 4.108 किलोग्राम – कीमत करीब ₹2 लाख
बोलेरो वाहन – कीमत करीब ₹8 लाख
कुल जब्ती – करीब ₹10 लाख

गिरफ्तार आरोपी

  1. जशवंत कुमार शर्मा, पिता श्रीराम कुमार शर्मा, उम्र 32 वर्ष, निवासी केशव नगर, थाना मडियाव, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।
  2. ज्योति जाटव, पिता शोवरन जाटव, उम्र 23 वर्ष, निवासी आलमनगर, थाना तालकटोरा, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश।