Raipur Breaking: मंत्रालय की बस में आग, 20 मिनट में जलकर खाक, 35 कर्मचारी थे सवार, आज मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मंत्रालय में कल एक बड़ा हादसा टल गया। मंत्रालय से कर्मचारियों को लेकर कबीर नगर आने वाली बस में अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि बस खस्ताहाल थी और चलने से ठीक पहले उसमें आग भड़क गई। देखते ही देखते 20 मिनट में पूरी बस जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में सवार 35 कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस घटना के विरोध में आज मंत्रालय के कर्मचारियों ने बड़ा फैसला लिया है। आज कोई भी कर्मचारी ऑफिस में प्रवेश नहीं करेगा और सभी मेन गेट पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि खस्ताहाल बसों की वजह से उनकी जान खतरे में है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24