DRI ने BSF के साथ मिलकर बिहार और पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर अलग-अलग जगहों से बांग्लादेश से तस्करी करके लाया गया ₹17 करोड़ कीमत का लगभग 12 kg विदेशी सोना ज़ब्त किया है।

नई दिल्ली/कोलकाता। राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ संयुक्त कार्रवाई में भारत-बांग्लादेश सीमा से तस्करी कर लाए जा रहे लगभग 12 किलो विदेशी सोने को जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये आंकी गई है। 9fcf

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल और बिहार में कई अभियानों के दौरान सीमा के निकटवर्ती इलाकों और ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री के पास से सोना बरामद किया गया। कस्टम एक्ट 1962 के तहत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24