Raipur breaking:रायपुर में भाठागांव में बवाल! सब्जी बाजार हटाने गई निगम टीम पर हमला, 4 कर्मचारी घायल*video

रायपुर। राजधानी के भाठागांव सब्जी बाजार में आज सुबह बड़ा हंगामा हो गया। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने और सब्जी बाजार को हटाने पहुंची थी, तभी गुस्साए व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने टीम पर हमला कर दिया।

इस मारपीट में एक पुलिस जवान समेत नगर निगम के 4-5 कर्मचारी घायल हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि भाठागांव में सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। निगम ने 1.29 करोड़ की लागत से नई व्यवस्थित मंडी बनाई है, लेकिन व्यापारी सड़क पर ही बाजार लगा रहे थे, जिससे ट्रैफिक जाम हो रहा था। आज जब निगम की जोन-6 की टीम बाजार हटाने पहुंची तो व्यापारी भड़क गए और मारपीट पर उतर आए।

व्यापारियों का आरोप है कि वे वर्षों से यहां रोजी-रोटी कमा रहे हैं, निगम बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटा रहा है। वहीं निगम का कहना है कि नई मंडी में जगह आवंटित की जा रही है।

घटना के बाद घायल कर्मचारी पुरानी बस्ती थाने पहुंचे हैं और एफआईआर की तैयारी कर रहे हैं। मौके पर पुलिस बल तैनात है।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24