मुरादाबाद। सड़क पर खराब खड़ी ई-रिक्शा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
पूरा हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जिसका फुटेज अब सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे तेज रफ्तार थार ने खड़ी ई-रिक्शा को टक्कर मारी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

