रायपुर: जिला अस्पताल में गार्ड कर रहा गर्भवती का इलाज!..देखिए..video

रायपुर।* जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई है। यहां डॉक्टर की जगह गार्ड गर्भवती महिलाओं का इलाज कर रहा है।

मामला जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग का है, जहां स्टेथोस्कोप लगाकर गार्ड गर्भवती महिलाओं का चेकअप करता नजर आया। अस्पताल की दीवारें उखड़ी हुईं, गंदगी का अंबार और डॉक्टर नदारद। मरीजों का आरोप है कि घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर नहीं आता, मजबूरी में गार्ड ही इलाज कर देता है।

सबसे बड़ा सवाल: क्या स्वास्थ्य मंत्री या अधिकारी अपने परिजनों का इलाज ऐसी जगह करवा सकेंगे?

ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।