आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में,

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल आडोटोरियम में गुरुवार को खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में मौजूद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सीएम साय ने बड़ी घोषणा की है। सीएम श्री साय ने कहा कि, ओलंपिक में मेडल जीतने पर राज्य सरकार खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देगी। स्वर्ण पदक जीतने पर तीन करोड़, रजत पदक जीतने पर दो करोड़ और कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ का पुरस्कार दिया जाएगा। 

    सीएम विष्णुदेव साय ने पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे कहा कि, हम जल्द क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू करेंगे। इस योजना के तहत खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधा मिल सकेगी और खेलों को प्रोत्साहन मिल सकेगा। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर पर खेलें। इसके लिए हम बेहतर वातावरण बना रहे हैं। 

    विधानसभा अध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने 5 सालों में नहीं दिया खेल पुरस्कार

    खेल अलंकरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि, कांग्रेस सरकार जाने के बहुत से कारण थे। जिसमें से एक बड़ा कारण खिलाड़ियों की उपेक्षा भी थी। ये पिछले पांच सालों में खेल पुरस्कार नहीं दे पाए। मैं सीएम और खेल मंत्री को बधाई देता हूं। उन्होंने पिछले सात महिने में दो बार खेल पुरस्कार का आयोजन कर कसर पूरी कर दी। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, 31 जिलों में खेलों इंडिया सेंटर खुले है। इससे बेहतर खेल के लिए अच्छा वातावरण बनेगा।

    खेल मंत्री बोले- सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कर रही है काम 

    खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, सरकार खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। खेल प्रशिक्षकों के रिक्त पदों को भरने का काम जारी है और खेल एकेडमी का विस्तार किया जा रहा है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने खेल अलंकरण पुरस्कार की स्थापना की थी। लेकिन कांग्रेस ने खेल पुरस्कार को बंद कर दिया था। पांच सालों बाद साय सरकार ने एक बार फिर यह योजना शुरू की है। हमने ही बनाया है और हम ही सवारेंगे। 

    सांसद अग्रवाल बोले- उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, अब उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी मिल सकेगी। इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कमेटी की गठित की गई है। इसके लिए मैं सीएम विष्णुदेव साय और खेल मंत्री को धन्यवाद देता हूं। 

    सीएम विष्णुदेव साय ने वर्ष 2021- 22 के लिए इन खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

    1. आशीष कुमार- सॉफ्ट बॉल

    2. चित्रा- हैंडबॉल 

    3. मोना पटेल- फेंसिंग

    4. विजय कुमार पटेल- वेटलिफ्टिंग 

    शहीद कौशल यादव सम्मान पाने वाले खिलाड़ी हैं।  

    1. सुभाष लहरे- वेतलिफ्टिंग 

    2. दुष्यंत निषाद- सॉफ्टबॉल 

    3. एम रवि राव- हैंडबॉल 

    वहीं शहीद विनोद चौबे सम्मान पाने वाले खिलाड़ी ये हैं।  

    1. देवधर ठाकुर और मूलचंद साहू- एथलेटिक्स 

    2. राजेश पाटिल- लॉन टेनिस,

    3. चूणामणि ठाकुर- बॉक्सिंग

    वीर हनुमान सिंह पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी ये हैं।  

    1. सुदर्शन सिंह- एथलेटिक्स 

    2. दुर्गा यादव- पैरा तैराकी 

    शहीद पंकज विक्रम सम्मान पाने वाले खिलाड़ी ये हैं।  

    1. खगेश्वर साहू, रुपाली कश्यप- हॉकी 

    2. पायल सपहा- कुश्ती

    वर्ष 2022- 23 के लिए इन खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार दिया गया है। 

    1. बीरू बाघ- सॉफ्टबाल 

    2. रेशु साहू- फेंसिंग

    3. कृति साहू- हैंडबाल 

    4. ईश्वरी निषाद- पैरा एथलेटिक्स 

    शहीद कौशल यादव पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी हैं।  

    1. भावेश सारंग- वेट लिफ्टिंग

    2. हिमांशु नेताम- फेंसिंग

    3. गीतेश यादव- तिरंदाजी

    4. डी कृति- बास्केटबॉल 

    वी. जॉनसन सोलोमन को में फेंसिंग के लिए वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से नवाजा गया है। 

    शहीद पंकज विक्रम सम्मान पाने वाले खिलाड़ी हैं।  

    1. दिव्या भारती और सत्येंद्र यादव- कुश्ती 

    2. पवन दास और अनन्या दुबे- टेबल टेनिस  

    3. वर्षा सोनकर हॉकी

    4. अंकिता पटेल- खो खो

    5. मेघा देशमुख- टेबल बॉल क्रिकट 

    6. रुद्राक्ष साहू तैराकी 

    शहीद विनोद चौबे सम्मान पाने वाले खिलाड़ी हैं।  

    1. पुरुराम और भिखुराम- एथलेटिक्स 

    2. विक्रम सिसोदिया- टेनिस शूटिंग 

    3. अरविन्द शर्मा- टेबल टेनिस 

    4. राजकुमार खाती- वेट लिफ्टिंग