CG:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा टेउराम कॉलोनी भाटापारा में चोरी करने वाले एक अपचारी बालक सहित फरार 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

    Chhattisgarh:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा टेउराम कॉलोनी भाटापारा में चोरी करने वाले एक अपचारी बालक सहित फरार 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    ● घर का ताला तोड़कर, अंदर आलमारी में रखे सोने, चांदी के आभूषण एवं नगदी सहित लाखों रूपये का सामान कर लिया गया था चोरी
    ● आरोपियों से लगभग 14 तोला सोना, नगदी ₹2,70,000 सहित लगभग 14 लाख रुपए का सामान बरामद करने में मिली सफलता
    ● चोरी की घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं एक मोबाइल भी किया गया जप्त

    आरोपियों से कुल 14 लाख रुपए कीमत मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है, जिसका विवरण

    1. लगभग 14 तोला सोना
    2. नगदी ₹2,70,000
    3. चोरी की घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी
    4. एक मोबाइल

    आरोपियों के नाम

    1. रुस्तम अंसारी उम्र 24 साल निवासी इमलीपारा बिलासपुर जिला बिलासपुर
    2. रेहाना शेख उम्र 42 साल निवासी तोरवा बिलासपुर
    3. अपचारी बालक 01
    4. पूर्व में गिरफ्तार आरोपी संतोष उर्फ सैंडी निवासी तोरवा बिलासपुर जिला बिलासपुर