Riya Barde:महाराष्ट्र में बांग्लादेशी पोर्न स्टार गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा 

0
WhatsApp-Image-2024-09-27-at-11.10.47-AM-1024x576

Tarun Kumar reporter

मुंबई: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस ने अश्लील फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री रिया बर्डे को गिरफ्तार किया है। रिया पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है। रिया को आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस का कहना है कि रिया बांग्लादेशी मूल की है और अपनी मां, भाई और बहन के साथ गैरकानूनी रूप से भारत में रह रही थी। पुलिस ने रिया के साथ-साथ उसकी मां अंजलि बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख पर भी मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रिया की मां ने भारत की नागरिकता पाने के लिए अमरावती के एक व्यक्ति से शादी की थी।

राज कुंद्रा के प्रोडक्शन से जुड़ी थी रिया बर्डे
पुलिस का कहना है कि रिया बर्डे राज कुंद्रा के प्रोडक्शन से जुड़ी हुई थी और उसने कई अश्लील फिल्मों में काम किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मल्हार ने बताया कि जांच में हमने पाया कि रिया की मां अंजलि बांग्लादेश की रहने वाली है। वह रिया समेत अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ गैरकानूनी रूप से भारत में रह रही थी।

भारतीय पासपोर्ट भी बनवाया
पुलिस ने बताया कि रिया की मां ने पश्चिम बंगाल की रहने वाली बनकर अरविंद बर्डे नाम के एक व्यक्ति से शादी कर ली थी। अरविंद अमरावती का रहने वाला है। बाद में रिया की मां ने अपने और अपने बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज जमा करके भारतीय पहचान हासिल कर ली और भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया।

देह व्यापार मामले को पुलिस ने रिया को किया था अरेस्ट
पुलिस को पता चला है कि रिया के माता-पिता इस समय कतर में रह रहे हैं। पुलिस रिया के भाई और बहन की भी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि रिया को इससे पहले मुंबई पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था।

कैसे सामने आया मामला?पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब रिया के एक दोस्त प्रशांत मिश्रा को पता चला कि वह मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है और गैरकानूनी रूप से भारत में रह रही है। प्रशांत ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने रिया के दस्तावेजों की जांच की।

महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित हिललाइन पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने के आरोप में पोर्न स्टार रिया को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने रिया के खिलाफ IPC 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed