CG.NEWS:नारायणपुर पुलिस को ‘‘माड़ बचाओ अभियान” में बड़ी सफलता: 3 इनामी माओवादी ढेर, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:अबुझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर नारायणपुर, कोण्डागांव, दन्तेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ तथा बीएसएफ 11वीं, 133वी, 135वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी सर्चिंग हेतु भेजी गई। अभियान के दौरान परादी के जंगल में माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। जिस पर सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी फायरिंग की गई।

    फायरिंग रुकने के पश्चात सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से 2 पुरूष एवं 1 महिला सशस्त्र माओवादी के शव के साथ AK-47 राइफल , INSAS, SLR, CARBINE, एक .303 राइफल, एक (12)बोर बंदुक, सिंगल शाट, बीजीएल लांचर, राइफल एवं सेल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

    मारे गए माओवादियों की पहचान 25 लाख के इनामी डीकेएसजेडसी रूपेश उर्फ कोलू उर्फ शांभा गोसाई, 08 लाख के इनामी डीव्हीसीएम जगदीश उर्फ रमेश उर्फ सुखलाल एवं 08 लाख की इनामी पीपीसीएम कंपनी नं. 10 सरिता उर्फ बसंती के रूप में की गई।