रायपुर: विधानसभा थाना पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग से जुड़े मामले में दो नाबालिग हिरासत में, भेजे गए बाल संप्रेषण गृह

    रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र से नाबालिग से जुड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता 13 वर्षीय है और कक्षा आठवीं में पढ़ती है।

    बताया जा रहा है कि आरोपियों की धमकी के कारण पीड़िता ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी। करीब एक महीने बाद तबीयत बिगड़ने पर परिजन को मामले की जानकारी हुई।

    परिजनों की शिकायत पर विधानसभा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों की उम्र 14 और 16 वर्ष बताई जा रही है।

    पुलिस प्रक्रिया के तहत दोनों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।