रायगढ़ : सार्वजनिक मार्ग पर मोटरसाइकिल से खतरनाक करतब और अशोभनीय आचरण करना पड़ा महंगा, चक्रधरनगर पुलिस ने पाँच युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर भेजा कारागार

    रायगढ़ शहर की सड़कों पर बाइक से खतरनाक स्टंटबाजी एवं सार्वजनिक स्थान पर अशोभनीय हरकतें करने वाले पांच युवकों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके अभिभावकों की मौजूदगी में थाने बुलाया और समझाइश दी। इसके बाद धारा 170 बीएनएसएस एवं 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जारी जेल वारंट पर पांचों युवकों को जेल दाखिल कराया गया।

    पुलिस कार्रवाई:*
    थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के संज्ञान में लाया। b8fa

    पुलिस टीम ने वीडियो के आधार पर पांचों युवकों की पहचान कर उन्हें उनके अभिभावकों के साथ थाने बुलाया और समझाइश दी। इसके बाद धारा 170 BNSS एवं 126, 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर SDM न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर पांचों को जेल दाखिल कराया गया। b8fa

    जेल भेजे गए 5 युवक:

    1. विद्याधर देवांगन (21) पिता नारायण देवांगन, निवासी संजय नगर सिंधी कॉलोनी, पक्की खोली
    2. ऋतिक बरेठ (21) पिता चेतन बरेठ, निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी
    3. आशीष चौहान (21) पिता उजागर चौहान, निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी
    4. आकाश शर्मा (21) पिता रामेश्वर शर्मा, निवासी पहाड़ मंदिर रोड, कौहाकुंडा
    5. मनीष शर्मा (21) पिता बोधी शर्मा, निवासी संजय नगर बैंक कॉलोनी 4347

    SSP का संदेश:
    SSP शशि मोहन सिंह ने कहा – सड़कें स्टंटबाजी के लिए नहीं हैं। रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ऐसे वीडियो पर लगातार नजर रख रही है।