Raipur news:रायपुर राजधानी में कल निकलेगी गणेश विसर्जन झांकी, शारदा चौक से महादेव घाट तक नो-एंट्री, ट्रैफिक रूट जारी

रायपुर।* राजधानी रायपुर में गणेश उत्सव के समापन पर 28 सितंबर को भव्य गणेश विसर्जन झांकी निकाली जाएगी। इसको लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और यातायात डायवर्जन व पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है।

रात 9 बजे शारदा चौक से होगी शुरुआत
पुलिस के अनुसार, झांकी रात 9 बजे शारदा चौक से रवाना होगी। इसके बाद यह शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट पहुंचेगी।

झांकी का पूरा रूट मैप:
शारदा चौक -> जयस्तंभ चौक -> मालवीय रोड -> कोतवाली चौक -> सदर बाजार -> कंकालीपारा चौक -> पुरानी बस्ती थाना तिराहा -> लाखेनगर चौक -> सुंदरनगर रोड -> रायपुरा चौक -> महादेव घाट (विसर्जन स्थल)

पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था:

  1. झांकी मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े करने पर मनाही रहेगी।
  2. आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्गों से जाने की व्यवस्था की गई है।
  3. भारी वाहनों का प्रवेश शाम 7 बजे के बाद शहर के अंदर प्रतिबंधित रहेगा।
  4. दर्शनार्थियों के लिए महादेव घाट के पास अलग पार्किंग जोन बनाया गया है।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस द्वारा जारी रूट चार्ट का पालन करें ताकि विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों के इस्तेमाल और पार्किंग व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

हेल्पलाइन नंबर – 112, 9479191099