बैंक हड़ताल टली – आज से 3 दिन की हड़ताल स्थगित, बैंक खुले रहेंगे!

नई दिल्ली / रायपुर:* देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28, 29 और 30 सितंबर को होने वाली 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है।

कब हुआ फैसला?
रविवार देर रात रात 9:30 बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई अहम बैठक के बाद ये फैसला लिया गया। UFBU ने सर्कुलर नंबर 2026/31 जारी कर हड़ताल टालने का ऐलान किया

क्यों हो रही थी हड़ताल?

  1. 5-डे वर्किंग की मांग: UFBU की मुख्य मांग है कि बैंकों में हफ्ते में 5 दिन ही काम हो और हर शनिवार को छुट्टी दी जाए। अभी सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी है
  2. ये प्रस्ताव पिछले 2 साल से लंबित है
  3. अधिकारियों की PLI (Performance Linked Incentive) स्कीम में बदलाव

बैठक में क्या तय हुआ?

  • IBA और UFBU की एक हाई-लेवल कमेटी बनेगी जो सभी शनिवार छुट्टी के मुद्दे पर सभी विकल्पों पर चर्चा करेगी
  • ये कमेटी ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के हित को देखते हुए समाधान निकालेगी
  • PLI योजना पर भी सरकार को प्रस्ताव भेजने पर चर्चा होगी

क्या बैंक आज खुले हैं?
हाँ! हड़ताल टलने के बाद आज सोमवार 28 सितंबर से सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। RBI ने पहले हड़ताल की आशंका से रविवार 27 को भी सरकारी बैंक खुलवाए थे।

अभी खतरा टला नहीं है!
UFBU ने साफ कहा है कि हड़ताल सिर्फ टाली गई है, रद्द नहीं हुई है। अगर मांगें नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल हो सकती है