Raipur news:रायपुर में महापौर का बड़ा एक्शन! गणेश झांकी से पहले 15 जर्जर मकानों पर चस्पा किया नोटिस, खाली करने का आदेश

रायपुर।* नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर में 28 सितंबर को निकलने वाली गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी के मार्ग का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने फूलचौक से सदरबाजार तक के रास्ते में चिन्हित जर्जर घोषित 15 मकानों को जॉइंट टीम के साथ देखा। अधिकारियों ने तत्काल मकान मालिकों के नाम का नोटिस जर्जर मकानों पर चस्पा किया।

महापौर ने दिए सख्त निर्देश –

  1. झांकी वाले दिन सभी जर्जर मकानों को खाली करके ताला लगाया जाए।
  2. किसी भी दर्शनार्थी को मकान के ऊपर या छत पर चढ़ने नहीं दिया जाए।
  3. सुरक्षा को आधार बनाकर नगर निगम की ओर से बिंदुवार दिशा निर्देश मकान मालिकों को जारी किए गए हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट कहा है कि विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं।