रायपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि पुलिस की गाड़ी को भी नहीं छोड़ रहे।
मामला क्या है:*
ये घटना 10 सितंबर की रात करीब 11 बजे की है। आजाद चौक थाना क्षेत्र में साईं मंदिर के सामने रायपुर पश्चिम जोन की पेट्रोलिंग टीम ट्रैफिक संभाल रही थी।
रात में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा होने से जवान अपनी पेट्रोलिंग गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर ट्रैफिक क्लियर कराने उतर गए। इसी का फायदा उठाकर पीछे से आए 2-3 चोरों ने गाड़ी के अंदर हाथ साफ कर दिया।
CCTV में साफ दिख रहा है कि कैसे एक युवक गाड़ी के अंदर झुक कर सामान निकाल रहा है और दूसरे बाहर निगरानी कर रहे हैं।
क्या चोरी हुआ:
चोर पेट्रोलिंग गाड़ी से एक मोबाइल फोन, करीब 2 से 3 हजार रुपये नगद और एक गमछा लेकर फरार हो गए। जवान जब वापस आए तो सामान गायब मिला।
पूरी वारदात साईं मंदिर में लगे CCTV में कैद हो गई है। अब आजाद चौक पुलिस उसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
वीडियो आज पूरे रायपुर में वायरल हो रहा है – लोग कह रहे हैं जब पुलिस की गाड़ी ही सेफ नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा।

