Raipur crime news-राजधानी रायपुर में एक और चाकूबाजी : नशेड़ी बाप बेटे ने तीन पड़ोसियों को मारा चाकू, दोनों गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताज़ा मामला गंज थाना के पारस नगर इलाके से सामने आया, जहां नशा करने से रोकने पर आरोपी पिता और पुत्र ने पड़ोसी परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस वारदात में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पारस नगर में रहने वाले अरुण साहू के घर के सामने आए दिन नशेबाज़ों का जमावड़ा लगता था। जब अरुण साहू ने स्थानीय युवक साहिल खान को घर के सामने नशा करने से मना किया, तो आरोप है कि साहिल ने अपने पिता इस्माइल के साथ मिलकर हमला कर दिया।

तीन लोग घायल, इलाज जारी
हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू, और बेटा अनुज चाकू के वार से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी साहिल तथा उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।