CG NEWS:दुर्ग के करंजा भिलाई गाँव में हिंदू संगठनों ने तगड़ा विरोध किया..नकली शादी का इवेंट..!! विरोध के बाद मैनेजर को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh:दुर्ग के करंजा भिलाई स्थित ‘कोसी एयरो क्लब एंड रिसोर्ट’ में आयोजित होने वाले ‘फेक मैरिज पार्टी’ (नकली शादी) को लेकर भारी विवाद हुआ है। हिंदू संगठनों ने धार्मिक भावनाओं के आहत होने की बात कहकर इसका कड़ा विरोध किया, जिसके बाद पुलिस ने रिसॉर्ट के मैनेजर को हिरासत में लिया और इवेंट को स्थगित करना पड़ा।

आयोजन का विवरण: रिसॉर्ट में 30 मई को एक “फेक मैरिज पार्टी” का आयोजन रखा गया था, जिसमें कपल्स को दूल्हा-दुल्हन की तरह तैयार होकर शामिल होना था।

हिंदू संगठनों का विरोध: हिंदू युवा मंच और अन्य संगठनों ने आपत्ति जताई कि विवाह सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक है, जिसका इस प्रकार आयोजन कर के मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई: विरोध और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के बीच जेवरा सिरसा चौकी पुलिस रिसॉर्ट पहुंची। पुलिस ने कोसी रिसॉर्ट के मैनेजर, ब्रह्मदत्त पांडेय के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया।

वर्तमान स्थिति: बढ़ते तनाव के कारण, रिसॉर्ट प्रबंधन ने खराब मौसम का हवाला देते हुए इस इवेंट को पोस्टपोन (स्थगित) कर दिया है।