सुप्रीम कोर्ट ने 2023 की मणिपुर हिंसा से जुड़े सभी लंबित मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं अदालत ने अधिकारियों से मामलों के ट्रायल और जांच की प्रगति पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।

Nai Delhi:सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि #मणिपुर में 2023 की हिंसा से जुड़े चल रहे ट्रायल में तेज़ी लाने की ज़रूरत है और अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि SIT रिपोर्ट के मुताबिक, 400 से ज़्यादा आरोपियों के खिलाफ 207 मामलों में चार्जशीट फाइल की जा चुकी हैं।

बेंच CBI की उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें हिंसा के दौरान महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से बेइज्जती से जुड़े एक मामले में दो आरोपियों को गुवाहाटी हाई कोर्ट से ज़मानत दिए जाने के खिलाफ़ याचिका दायर की गई थी।