रायपुर कमिश्नरेट में नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम द्वारा खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर पास 01 व्यक्ति मकान में हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का अवैध रूप से भण्डारण किया हुआ है। जिस पर पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर, पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साईबर) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम एवं अधिनस्थ राजपतित्र अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर मकान में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 01 व्यक्ति उपस्थित मिला पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अशोक मदनी निवासी खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर मकान में हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री का रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यो ंद्वारा अशोक मदनी से हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री रखने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किये जाने लगा।
जिस पर आरोपी अशोक मदनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का पॉट, गोगो पेपर, रोलिंग पेपर, हुक्का फ्लेवर एवं अन्य प्रतिबंाित सामग्री जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अप.क्रमांक 31/25 धारा 4क कोटपा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – अशोक मदनी पिता स्व. बालू कुमार उम्र 59 साल निवासी राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

