रायपुर। राय़पुर में देर रात मोवा इलाके में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। सूचना है की आपोलो मेडिकल स्टोर के पास जितेंद्र वर्मा नाम के व्यक्ति ने परिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घर से दोनों का शव निकाल कर अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है। जबकि एफएसएल की टीम मौके पर से सबूत जुटा रही है। आरोपी जितेंद्र वर्मा ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। और लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों सालियों को गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस विवाद का कारण पता करने के साथ आगे की जांच कर रही है
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंच गई। इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल भी जब्त कर ली गई है।

