Raipur breaking:रायपुर राजधानी के मरीन ड्राइव में युक्ति को मारा चाकू इलाज के दौरान हुई मौत।

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी को घटना से एक युवती की मौत हो गई ।  आज मरीन ड्राइव के सामने मोमोज मैजिक नमक रेस्टोरेंट मैं काम करने वाली पीड़िता को इसी संस्थान में पूर्व में काम करने पूर्व परिचित लोकेश्वर तारक के द्वारा प्रेम प्रसंग के कारण आज करीबन 15.45 बजे गले में धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई । युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई ।

    वही युवती को चाकू मारने के बाद अपने हाथ को भी उसी धारदार हथियार से स्वयं काट लिया और तेलीबांधा तालाब में कूद गया जिसे थाना स्टाफ ,आसपास के नागरिक ब एसडीआरएफ की टीम द्वारा बोट से रेस्क्यू किया गया है ।

    आरोपी का उपचार भी चिकित्सालय में कराया जा रहा है ।