राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा केस में हजरतगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फरार चल रहे तीनों आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जिन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता रंजना शर्मा ने दिनांक 09.10.2026 को हजरतगंज पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले में फरार चल रहे आरोपियों श्रद्धा दुबे, ड्राइवर दानिश और रश्मि दुबे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कैसे हुई गिरफ्तारी?
आज दिनांक 20.10.2026 को लखनऊ पुलिस और UP STF की जॉइंट टीम ने नागपुर पुलिस की मदद से एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। मुखबिर की सूचना पर टीम ने नागपुर में दबिश देकर तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

