Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया।

05/06/2024 by rohit Raipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपना इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया कि वे नई सरकार बनने तक पद पर बने रहें: राष्ट्रपति भवन

Prime Minister @narendramodi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. The Prime Minister tendered his resignation along with the Union Council of Ministers. The President accepted the resignation and requested the Prime Minister and the Union Council of Ministers… pic.twitter.com/1ZeSwQFU1y

— President of India (@rashtrapatibhvn) June 5, 2024

BJP को बहुमत नहीं मिलने से बिगड़ी बात


दरअसल, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 294 सीटों के साथ बहुमत मिला है. ऐसे में एनडीए की सरकार बनने की प्रबल संभावना है. बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है. इस वजह से राजनीतिक गलियारों में चर्चा हो रही है कि कहीं एनडीए के सहयोगी दल उसे छोड़कर नहीं चले जाएं

#WATCH | PM Narendra Modi called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. He tendered his resignation along with the Union Council of Ministers.

The President accepted the resignation and requested the Prime Minister and the Union Council of Ministers to continue in… pic.twitter.com/7qZ0erNL2I

— ANI (@ANI) June 5, 2024

अगर ऐसे हालात बनते हैं तो एनडीए के लिए फिर से सत्ता में आना मुश्किल हो जाएगा. सबसे ज्यादा चर्चा बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को लेकर हो रही है. हालांकि, दोनों ही नेताओं ने इशारों-इशारों में एनडीए के साथ होने की बात कही है. 

एनडीए की बैठक में होगी सरकार गठन पर चर्चा

दिल्ली में बुधवार को एनडीए की बैठक हो रही है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए इसके सभी सहयोगी दलों के प्रमुख नेता पहुंच रहे हैं. नीतीश कुमार भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचने वाले हैं. इस बैठक में सरकार बनाने और आगे की रणनीति की बैठक पर चर्चा होने वाली है. बीजेपी पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रही है कि सरकार बनने वाली है. इस वजह से ही 7 जून को संसद भवन में एनडीए के सभी सांसदों की बैठक बुलाई गई है. 

कैबिनेट बैठक के बाद लिया गया लोकसभा भंग पर फैसला


पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक की शुरुआत सुबह 11.30 बजे हुई, जिसमें चुनावी नतीजों की समीक्षा करने के साथ ही सरकार गठन की संभावित रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया. समाचार एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल ने मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की. इस पर गहन चर्चा के बाद ही पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं.

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • More
  • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
  • Print (Opens in new window) Print
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Threads (Opens in new window) Threads
  • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
  • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
Categories Delhi Tags Prime Minister Narendra Modi met President Draupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. He submitted his resignation along with the Union Council of Ministers.

यूपी के मेरठ में एक शख्स को उसके बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई.. video

Breaking:छत्तीसगढ़ के धमतरी में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा

.st1{display:none}Latest posts

Breaking:हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी, 8 लोगों की मौत…बताया जा रहा है कि इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई हैं, वो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। 

31/05/2026

मुरादाबाद: 21 साल के युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की..VIDEO बनाकर बोला- दिल दुखाने वालों से जन्नत में मिलूंगा

31/05/2026

Raipur news-रायपुर: के एक क्लब में शिव तांडव स्तोत्र बजाए जाने को लेकर हाल ही में भारी विवाद हुआ है। बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है…video

31/05/2026

कुख्यात ‘झांगुर गैंग’ का सरगना रामदेव उरांव (47) ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है

31/05/2026

Breaking:हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी, 8 लोगों की मौत…बताया जा रहा है कि इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई हैं, वो छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। 

31/05/2026

मुरादाबाद: 21 साल के युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की..VIDEO बनाकर बोला- दिल दुखाने वालों से जन्नत में मिलूंगा

31/05/2026

Raipur news-रायपुर: के एक क्लब में शिव तांडव स्तोत्र बजाए जाने को लेकर हाल ही में भारी विवाद हुआ है। बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है…video

31/05/2026

कुख्यात ‘झांगुर गैंग’ का सरगना रामदेव उरांव (47) ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है

31/05/2026

R KHULASA

हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

ADDRESS

Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

Mob. No. +91-7509511000

FOLLOW US ON

  • Facebook
  • Instagram
  • X
  • YouTube

News feed

About us

Privacy policy

Contact

© 2026 Rhulasa | Developed by Wepnex