रायपुर। राजधानी रायपुर के डीसीपी सेंट्रल जोन के निर्देश पर फरार वारंटियों को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी दौरान मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 41 वर्षीय अमित सिंह पिता सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि, 16 लाख रुपये की अमानत में खयानत कर पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमित सिंह शारदा चौक स्थित नमन डिस्ट्रीब्यूटर्स में वर्कर व कलेक्शन एजेंट के रूप में कार्यरत था। 24 मई 2024 को दुकान संचालक ने उसे बैंक में जमा करने के लिए दुकान का कलेक्शन 1 लाख और दिल्ली से आए व्यापारी संजय वर्मा से प्राप्त 15 लाख कुल 16 लाख सौंपे थे। आरोपी सभी राशि को यूको बैंक में जमा करने के बजाय लेकर फरार हो गया था।
मामले में शिकायत पर 27 मई 2024 को थाना मौदहापारा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 173/2024, धारा 406 और 408 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 19 अगस्त .2026 की देर रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि, आरोपी अमित सिंह को रायपुर रेलवे स्टेशन
की ओर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

