धमतरी पुलिस- पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर उप जेल धमतरी के सामने रील बनाने वाले दो युवकों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्यवाही की।पुलिस द्वारा शेख आसिफ (20 वर्ष) एवं जसवंत सिंह हिरा (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर धारा 170/126, 135 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
◆धमतरी पुलिस की अपील – जेल, न्यायालय, पुलिस कार्यालय एवं अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से वीडियो/रील बनाकर सुरक्षा व्यवस्था एवं सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित न करें।
◆संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा सर्वोपरि – कानून का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्यवाही जारी रहेगी।
CG NEWS:धमतरी पुलिस- संवेदनशील स्थान पर रील बनाना पड़ा भारी!

