Chhattisgarh:बिलासपुर के पचपेड़ी तहसील क्षेत्र में जमीन के बंटवारे के नाम पर रिश्वत मांगने का बड़ा मामला सामने आया है।
वायरल वीडियो में पटवारी ऋषि गोस्वामी पर्ची सुधारने के एवज में 25 हजार रुपये की गड्डी लेते दिख रहे हैं। वीडियो में किसान 25 हजार देता है, तो पटवारी नोट गिनकर कहता है — “इतना में नहीं मानूंगा, बंटवारे के लिए अलग से समझो, आगे भी देखना पड़ता है।”
पूरी बातचीत छत्तीसगढ़ी में हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनके पुराने हल्के लोहर्सी-सोन (मस्तूरी) के समय का है, अभी वे पचपेड़ी में पदस्थ हैं।
वीडियो सामने आते ही ग्रामीणों ने कलेक्टर बिलासपुर से जांच और निलंबन की मांग की है।

