चेन्नई | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर — एन्नोर में समुद्र का तांडव!..Video

    *चेन्नई, 27 अक्टूबर 2026:चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ भले ही आंध्र तट से टकराने वाला है, लेकिन इसका असर तमिलनाडु के उत्तरी चेन्नई में दिखना शुरू हो गया है।

    एन्नोर एक्सप्रेसवे पर समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं और देखते ही देखते लहरें किनारे की चट्टानों को पार कर सड़क पर आ गईं। कई बाइकें गिर गईं, गाड़ियां पानी में फंस गईं, और सड़क किनारे की दुकानें बह गईं। पुलिस को तुरंत एन्नोर एक्सप्रेसवे बंद कर ट्रैफिक को तिरुवोट्टियूर हाई रोड की तरफ डायवर्ट करना पड़ा।

    स्थानीय मछुआरों के मुताबिक इतनी ऊंची लहरें पहले कभी सड़क तक नहीं आईं थीं। प्रशासन ने तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और GCC चेन्नई में हाई अलर्ट जारी किया है। मछुआरा बस्तियों — भरतियार नगर, थलंकुप्पम, कासिमेडु के लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है।

    IMD का कहना है — तूफान आज रात 2-4 बजे के बीच यानम-काकीनाडा (आंध्र) के पास लैंडफॉल करेगा, 140 KM/H तक हवाएं चलेंगी।