छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पहले की दोस्ती, फिर शादी के सपने दिखाकर हवस मिटाता रहा युवक, अब हवालात में कटेंगी रातें

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म कर रहा था। इतना ही नहीं वह अश्लील फोटो वायरल करने की भी धमकी देता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला फरसगांव थाने का है।

    मिली जानकारी के अनुसार मर्दापाल गांव का रहने वाला टिकेश्वर यादव पिता अंतुराम यादव की दोस्ती युवती से एक साल पहले हुई थी। उसने युवती से शादी का झूठा वादा किया और लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी की बात कही तो वह मुकर गया और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इसके बाद युवती ने फसरगांव थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस आरोपी को मर्दापाल बस स्टैंड से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।