नई दिल्ली / 19 अक्टूबर 2026 – R Khulasa*
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोने की तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है।
कस्टम अधिकारियों के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 को स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर दुबई से आ रहे एक भारतीय यात्री को रोका गया। यात्री फ्लाइट नंबर EK-512 से दिल्ली पहुंचा था।
अधिकारियों को यात्री पर शक होने पर उसके सामान की बारीकी से तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान फ्लोर स्प्रिंग के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई रॉड के रूप में 3.20 किलोग्राम सोना बरामद हुआ।
बरामद सोने की बाजार में कीमत लगभग ₹4.03 करोड़ आंकी गई है।
कस्टम विभाग ने बताया कि तस्करी के लिए सोने को इस तरह छिपाया गया था कि आसानी से पता न चले, लेकिन स्पॉट प्रोफाइलिंग और सघन तलाशी के दौरान इसका खुलासा हो गया।
इस मामले में कस्टम एक्ट, 1962 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। यात्री से पूछताछ की जा रही है कि सोना किसके लिए लाया जा रहा था।

