बिलासपुर पुलिस का अलर्ट: सेल्समैन बनकर ठगी का खेल, अनजान लोगों से सतर्क रहने की अपील*

    बिलासपुर / 19 अक्टूबर 2026 – R Khulasa*

    बिलासपुर जिले में सेल्समैन बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले सामने आने के बाद बिलासपुर पुलिस ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है।

    पुलिस के अनुसार कुछ शातिर ठग घर-घर जाकर सामान बेचने के बहाने लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये लोग खुद को कंपनी का सेल्समैन बताकर महंगे प्रोडक्ट सस्ते में देने का लालच देते हैं और भरोसा जीतकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।

    पुलिस की अपील –

    बिलासपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि –

    • सामान बेचने के बहाने आए अनजान व्यक्तियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
    • किसी भी व्यक्ति को घर में प्रवेश देने से पहले उसकी पहचान और जानकारी की पुष्टि अवश्य करें।
    • आधार कार्ड, कंपनी आईडी और संबंधित दस्तावेजों की जांच करें।
    • शक होने पर तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें।

    पुलिस ने कहा है कि सतर्कता ही सुरक्षा है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।