मुंबई, 19 अक्टूबर – R Khulasa*
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद मुंबई में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में उनके ड्राइवर को चोट आई है, जबकि अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित हैं।
मुंबई पुलिस के मुताबिक घटना कल देर रात की है। अज्ञात लोगों ने अभिनेता की कार को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली ड्राइवर को लगी। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे टाइगर श्रॉफ के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है और वे सुरक्षित हैं। पुलिस ने घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

