CG.NEWS:पार्किंग नहीं मिली, तो पड़ोसी पर टूट पड़ी’ Bilaspur.न्यायधानी में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, गुंडागर्दी CCTV में कैद..video

    Toran Kumar reporter

    Video in Bilaspur: बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी में दो महिलाओं के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    Video in Bilaspur: मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला द्वारा गाड़ी खड़ी करने को लेकर दूसरी महिला ने आपत्ति जताई। बात बढ़ते-बढ़ते तू-तू, मैं-मैं में बदल गई और फिर अचानक एक महिला ने दूसरी पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।

    सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इस घटना ने कॉलोनीवासियों को हैरान कर दिया है और यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर हिंसा क्यों बढ़ रही है खासकर रिहायशी इलाकों में।