पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर ट्रक में फंसे दो युवकों को कई मीटर तक घसीटा; दिल दहलाने वाला VIDEO

    Toran Kumar reporter

    आगरा हाईवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो दिल दहला देने वाला है। एक ट्रक ड्राइवर ने पहले बाइक सवार युवक को टक्कर मारी और भागने की कोशिश करने लगा। भागने के क्रम में ट्रक में बाइक और दोनों युवक फंस गए। ट्रक ड्राइवर ट्रक को रोकने के बजाय दोनों युवकों को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों युवक ट्रक के सामने का हिस्सा पकड़कर अपनी जान बचाते हुए नजर आ रहा।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक ड्राइवर दोनों युवकों को तेजी से घसीटते हुए नजर आ रहा है। आगरा के वाटर वर्क्स चौराहे टक्कर के बाद ट्रक बाइक सवार दोनों युवकों को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। दोनों लोग ट्रक के सामने का हिस्सा पकड़कर अपनी जान बचाते दिख रहा है। दोनों युवकों का शरीर का हिस्सा सड़क पर घसीटता जा रहा है, दोनों मदद की गुहार लगा रहे हैं। ट्रक ड्राइवर से कुछ लोग गाड़ी रोकने के लिए कहते है, लेकिन वो नहीं रुका

    खैरियत रही कि दोनों युवकों की जान बच गई है। पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।