झंडा विवाद पर देवेंद्र यादव के खिलाफ FIR:बिलासपुर में आचार संहिता का उल्लंघन; अफसरों से कहा था- हम विरोध करेंगे, करा दीजिए केस दर्ज:video

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस-प्रशासन के बीच विवाद हो गया। दरअसल, कार्यक्रम स्थल के पास सड़क में पार्टी के झंडे लगाने को लेकर मामला गरमाया है। पुलिस-प्रशासन ने सड़क पर पार्टी के झंडे लगाने को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और झंडे निकालने की बात कह रहे हैं। जबकि, देवेंद्र यादव इसका विरोध कर रहे है।

    दरअसल, बिलासपुर के सकरी में कांग्रेस ने सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होने वाले हैं। इसके लिए कार्यक्रम स्थल के पास उन्होंने सड़कों पर पार्टी के झंडे लगाए हैं। पुलिस-प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया और उनसे झंडे निकालने की बात कहने लगा। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव ने कहा कि, एफआईआर दर्ज कर लो लेकिन झंडे मत निकालो। अगर आप लोगों ने झंडा निकाला तो मैं यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा। इस विवाद का विडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।