छत्तीसगढ़ में जेल बंदियों की सुरक्षा सख्त – DG हिमांशु गुप्ता का बड़ा आदेश जारी

Raipur:छत्तीसगढ़ में जेल बंदियों को अस्पताल, कोर्ट या अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए जेल से बाहर ले जाने के दौरान अब सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होगी।

DG जेल हिमांशु गुप्ता ने 1 अक्टूबर 2026 को सभी जेल अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं:

  1. विचाराधीन, दंडित या अन्य बंदियों को बाहर ले जाते समय सुरक्षा स्टाफ के साथ सहायक जेल अधीक्षक या उससे वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी जरूरी होगी
  2. सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जेलकर्मियों को बॉडी-वॉर्न कैमरा पहनना होगा — जेल से बाहर ले जाने से लेकर वापस लाने तक पूरी गतिविधि रिकॉर्ड होगी
  3. पुलिस सुरक्षा वाले मामलों में जेल अधीक्षक संबंधित जिले के SP से समन्वय करेंगे, आदेश की प्रति DGP को भी भेजी गई है

पृष्ठभूमि: ये सख्ती केंद्रीय जेल रायपुर में बंद CGPSC घोटाले के आरोपी टामन सोनवानी को अंबेडकर अस्पताल में VIP सुविधा का वीडियो वायरल होने के बाद हुई है। वीडियो में हथकड़ी खोलने और लड्डू खिलाने जैसी आवभगत दिखी थी, जिसके बाद 3 जेल प्रहरी बर्खास्त किए गए थे