ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के मिल्क लच्छी गांव में 25 साल के अजय सिंह ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव 29 सितंबर को फंदे से लटका मिला।
अजय मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला था और Noida में ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था
वीडियो में क्या कहा:
- आत्महत्या से पहले अजय ने खुद वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें फांसी लगाते हुए भी वीडियो बनाया
- वीडियो में कहा – “मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ मेरी पत्नी होगी”
- आरोप लगाया कि 9 फरवरी को लव मैरिज / कोर्ट मैरिज की थी, शादी के बाद पत्नी दूसरे लड़कों से फोन पर बात करती थी, कॉल हिस्ट्री से पता चला
- मना करने पर पत्नी गाली-गलौज करती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी
परिवारिक स्थिति:
घटना से करीब एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी अपने मायके उन्नाव चली गई थी, उसके बाद अजय घर में अकेला रह रहा था
पुलिस कार्रवाई:
- बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया – शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
- मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, FSL टीम ने मौके का निरीक्षण किया
- पुलिस बोली – वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी

