छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,पिछले डेढ़ साल में,जब से हमने सरकार बनाई है, हम बस्तर क्षेत्र में माओवाद को खत्म करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं..life

    Toran Kumar reporter

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, पिछले डेढ़ साल में, जब से हमने सरकार बनाई है, हम बस्तर क्षेत्र में माओवाद को खत्म करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हमारे अभियानों में जो अभूतपूर्व सफलता मिल रही है, उसका श्रेय केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस को देना होगा…कल हमारे सुरक्षा बलों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र में 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया। हमारे दो जवान भी शहीद हो गए। नक्सल क्रांति की रीढ़ माने जाने वाले सीपीआई-एम के महासचिव बसव राजू को भी ढेर कर दिया गया है। वह शीर्ष माओवादियों में से एक था। उस पर 3.25 करोड़ रुपये का इनाम था- केंद्र और राज्य सरकार ने 1-1 करोड़ रुपये घोषित किए थे, इसके अलावा एनआईए ने 50 लाख रुपये और आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकारों ने 25-25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था…”