CG NEWS:महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, कोमाखान में 21.200 किलो गांजा जब्त।जब्त 21.200 किलो मादक पदार्थ की गांजा की कीमत 10 लाख, 60 हजार रुपये।परिवहन करते हुए ओडीसा राज्य निवासी 03 आरोपी गिरफ्तार। गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक आईचर ट्रक क्रमांक CG04 NR 6568 कीमती 15,00,000 रूपये, गांजा 21.200 किलोग्राम किमती 10 लाख, 60 हजार रुपये, 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये एवं नगदी रकम 1000 रूपये सहित कुल जुमला 25 लाख 81 हजार रूपये की संपत्ति जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।पिछले तीन महीने में 70 प्रकरण में कुल 4706.742 किलो (47 क्विटल 06 किलो) गांजा जब्त, 184 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 50 व 134 अन्य राज्यों से

मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने टेमरी नाका के पास नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध आयशर ट्रक (सीजी 04 एन आर 6568) को रोका गया।

ट्रक में सवार ओडिशा के नुआपड़ा जिले के भेला निवासी लिंगराज दास (30), सुमंत कुमार दुरिया (38) और रमेश बाग (20) से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक की हेल्पर सीट के पीछे प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया गांजा मिला।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(1)(सी) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।