महाराष्ट्र व उडीसा के पैनलों पर की गई कार्यवाही। उडीसा के भवानीपटनम और मुम्बई से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी।
मध्य-प्रदेश, उत्तर-प्रदेश सहित प्रदेश के दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, महासमंुद, बालोद व रायपुर जिले के कुल 20 आरोपी गिरफ्तार।
कुल 10 नग लैपटाप, 87 नग मोबाईल फोन, 03 नग एलईडी, नगदी रकम 1,95,000/- रूपये, विभिन्न बैंको के कुल 72 नग एटीएम कार्ड, 23 नग सिम कार्ड, 03 नग चेकबुक, 01 नग पासबुक, 01 नग कार, 03 नग वाईफाई राउटर तथा सट्टा का हिसाब-किताब 03 कापी किया गया जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 60 लाख रूपये।
विगत एक वर्ष से कर रहे थे बैटिंग एप का संचालन।
आरोपी रकम लेन-देन हेतु कर रहे थे म्यूल खातों का उपयोग।
आरोपियों द्वारा किराये में लिये गये है म्यूल खाते, खाता धारकों की जानकारी एकत्र कर शीघ्र की जायेगी खाता धारकों की भी गिरफ्तारी।
3stumps, बजरंग बुक, रेड्डी बुक नामक पैनल व आई डी से कर रहे थे ऑनलाईन बैटिंग का संचालन।
बैंक खातों की जांच में मिला करोड़ो का ट्रांजक्शन, फायनेंशियल जांच कर शीघ्र की जायेगी कार्यवाही।
आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 110/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112(2) बीएनएस का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
लगातार रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले द्वारा सभी अधिकारियों को आईपीएल के दौरान क्रिकेट सट्टा पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। लगातार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हो रहीं थी कि शहर के सभी बड़े-बड़े सट्टा खेलाने वाले आपस में एक होकर देश के विभिन्न स्थानों पर रहकर ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहे है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन के पास चारपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति द्वारा आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है।
सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं प्रभारी को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन की पतासाजी करते हुये वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम मनदीप सिंह निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मोबाईल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 3ैज्न्डच्ै के माध्यम से आई.डी. बनाकर एवं आई.डी. वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलना/खेलाना पाया गया तथा मनदीप सिंह के पास नगदी रकम भी होना पाया गया। साथ ही पूछताछ में आरोपी मनदीप सिंह द्वारा अपने अन्य साथियों को रायपुर, मुम्बई, महाराष्ट्र, गोवा एवं उडीसा के स्थानों से आईपीएल क्रिकेट सट्टा के पैनल का संचालन करना बताया गया।
आरोपी मनदीप सिंह द्वारा बताया गया कि कमलेश देवांगन निवासी चंगोराभाठा डी डी नगर रायपुर कलेक्शन का कार्य करता है। जिस पर आरोपी कमलेश देवांगन की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। मौके से उससे नगदी रकम 20,000/- रूपये जप्त किया गया, पूछताछ में उसने बताया कि मुम्बई में हर्ष नागदेव अपने साथियों के साथ मिलकर बजरंग ग्रुप एप का संचालन कर रहा है साथ ही साथ दुर्ग के हरीश नायक और सन्नी देवांगन उडीसा में रह रहे खुमान साहू के साथ मिलकर उडीसा के भवानीपटना में रेड्डी पैनल का संचालन कर रहे है। उपरोक्त जानकारी पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई।
प्रकरण 01 मुम्बई रेड –
मुम्बई रेड कार्यवाही में टीम द्वारा रेड करने पर मौके से हर्ष नागदेव सहित कुल 09 आरोपी मिले जो बजरंग ग्रुप एप के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे उनके कब्जे से 62 नग मोबाईल फोन, 06 नग लैपटॉप, 05 नग एटीएम कार्ड, 02 नग चेकबुक, 03 नग एलईडी, 02 नग वाईफाई राउटर तथा सट्टों को हिसाब-किताब का 01 कापी जप्त किया गया।
प्रकरण 02 भवानीपटना (उडीसा) रेड –
उडीसा रेड कार्यवाही में टीम द्वारा उडीसा के भवानीपटनम में रेड करने पर मौके से खुमान साहू सहित कुल 07 आरोपी मिले जो रेड्डी बुक के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे। उनके कब्जे से 25 नग मोबाईल फोन, 04 नग लैपटाप, 20 नग सिम कार्ड, 01 नग चेकबुक, 01 नग पासबुक एवं सट्टों को हिसाब-किताब का 02 कापी जप्त किया गया।
प्रकरण 03 दुर्ग रेड –
उडीसा रेड के साथ ही साथ ही निश्चित कार्ययोजना के तहत दुर्ग में भी रेड कार्यवाही की गई जहां रेड्डी एप के उडीसा पैनल के संचालनकर्ता हरीश नायक उर्फ भोला नायक पिता लीलाधर नायक उम्र 25 साल निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर जिला दुर्ग व उसके साथी सन्नी देवांगन पिता दिलीप देवांगन उम्र 36 साल निवासी धनोरा जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से विभिन्न बैंकोें के 60 नग एटीएम कार्ड, 01 नग चेकबुक, 05 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 1,00,000/- रूपये व 01 नग कार क्रमांक सी जी 07 बी जेड 9730 बरामद की गई।
फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।
गिरफ्तार आरोपी (रायपुर से) –
- मनदीप सिंह पिता गुरमित सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी टाटीबंध एमआईजी 97 आमानाका थाना आमानाका रायपुर।
- कमलेश देवांगन पिता स्व. सीताराम देवांगन उम्र 40 साल निवासी न्यू चंगोराभाठा श्रीराम नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।
गिरफ्तार आरोपी (मुम्बई से) –
- धरम राज पिता शिव कुमार चिराम उम्र 23 साल निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।
- फत्ते सिंह यादव पिता शोभित राम यादव उम्र 23 साल निवासी निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।
- कुनाल भोई पिता दीपक भोई उम्र 27 साल निवासी महासमुंद नयापारा वार्ड नंबर 05 थाना महासमुंद जिला महासमुंद (छ.ग.)।
- शत्रुघन कुमार कोमरे पिता नरेश कोमरे उम्र 22 साल निवासी ग्राम हितकसा थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।
- सुनील कुमार कोमरे पिता फगूराम कोमरे उम्र 32 साल निवासी ग्राम बीटाल थाना दल्ली राजहरा जिला बालोद (छ.ग.)।
- तुलसी दास उर्फ प्रिंस पिता जैनेन्द्र नामदेव उम्र 34 साल निवासी ग्राम सिलौण्डी थाना नवरोजाबाद जिला उमरिया (म.प्र.)।
- शुभम शीतलानी पिता रामचंद शीतलानी उम्र 26 साल निवासी रतनपुर पुराना बस स्टैण्ड के पास थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
- हर्ष नागदेव पिता लोकचंद नागदेव उम्र 29 साल निवासी कचहरी चौक होटल पंजाब पैलेस की बाजू वाली गली थाना मौदहापारा रायपुर (छ.ग.)।
- सुशील कुमार पासवान पिता तिलक राम पासवान उम्र 30 साल निवासी ग्राम डेण्डा पोस्ट लालपुर थाना परसरामपुर जिला बस्ती (उ.प्र.)।
गिरफ्तार आरोपी (उडीसा से)
- खुमान साहू पिता अजय कुमार साहू उम्र 24 साल निवासी सिकोला बस्ती वार्ड नंबर 16 पार्षद निवास के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।
- गौरव राय पिता स्व. बिहारी लाल राय उम्र 24 साल निवासी छावनी मंगल बाजार जागृति स्कुल के पास थाना जामुल भिलाई जिला दुर्ग।
- शुभम उईके पिता शिवराज उईके उम्र 22 साल निवासी जयंती नगर वार्ड क्रमांक 16 मोहन किराना के पास थाना मोहन नगर जिला दुर्ग।
- आकाश सागर पिता जाधो सागर उम्र 26 साल निवासी रायपुर नाका दुर्ग वार्ड क्रमांक 47 रेलवे कालोनी थाना पदमनाभपुर जिला दुर्ग।
- किशन कुमार पिता शिवबली उम्र 25 साल निवासी राजीव नगर अशोक चौक एम के एम किराना स्टोर के पास खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।
- अभिषेक कुमार भारती पिता प्रहलाद भारती उम्र 24 साल निवासी गौतम नगर स्ट्रीट नंबर 22 गली नंबर 04 खुर्सीपार थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।
- विनय कुमार पिता ओसिहुर सिंह उम्र 25 साल निवासी खुर्सीपार सेक्टर 11 गली नंबर 05 थाना खुर्सीपार जिला दुर्ग।
गिरफ्तार आरोपी (दुर्ग से)
- हरीश नायक उर्फ भोला नायक पिता लीलाधर नायक उम्र 25 साल निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर जिला दुर्ग।
- सन्नी देवांगन पिता दिलीप देवांगन उम्र 36 साल निवासी धनोरा जिला दुर्ग।

