CG.NEWS:जशपुर पुलिस गौ-तस्करी में सम्मिलित कुल 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, video

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:जशपुर पुलिस की टीम ने लोरो घाटी के पास काईकछार में तस्करों का पीछा कर जान जोखिम में डालकर जलते हुये ट्रक वाहन से सकुशल गौ-वंश को मुक्त कराया,

    मवेशियों से भरे ट्रक वाहन का पीछा करने पर उसका पहिया फट गया एवं वाहन में आग लग गया था,

    पुलिस द्वारा ट्रक वाहन से 14 नग जीवित गौ-वंश एवं 06 नग मृत गौ-वंश बरामद किया गया,

    थाना जशपुर में उक्त आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध,

    गौ-तस्करी में जप्त वाहन की राजसात की जायेगी, वाहन मालिक भी बनेंगें सहआरोपी,

    “ऑपरेशन शंखनाद“ के तहत् गौ तस्करी के कुल 58 प्रकरणों में 106 आरोपियों से 694 नग गौ-वंश जप्त किया गया है,

    गौ-तस्करी में प्रयुक्त विभिन्न प्रकार के कुल 35 वाहन कीमती लगभग रू. 3,50,00,000 /- (तीन करोड़ पचास लाख रू.) को जप्त किया जा चुका है,

    गौ-तस्करी में प्रयुक्त 16 वाहनों को राजसात कराया जा चुका है, शेष प्रक्रियाधीन है।

    अन्य फरार 04 आरोपियों की पतासाजी जारी,

    आरोपियों के नाम:-

    1. मो. शमताज उर्फ भोलू उम्र 28 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम।
    2. मो. नसीम शाह उम्र 20 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम।
    3. मो. मुस्तकीम खान उम्र 24 साल निवासी बरवाडीह थाना जारी जिला गुमला झारखंड।
    4. मो. जिशान उम्र 19 साल निवासी साईंटांगरटोली थाना लोदाम।

    जप्ती:- (1) 14 नग जीवित एवं 06 नग पूर्व से मृत गौ-वंश।
    (2) आयसर ट्रक वाहन क्र. जे.एच. 01 ए.के. 9385