CG.NEWS:राजिम पिटाइबंद गांव में रेत के अवैध उत्खनन की ख़बर को कवर करने गए पत्रकारों पर रेत माफियाओं ने हमला किया..video

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ :- राजिम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से मारपीट का मामला सामने आया है। रेत माफियाओं ने पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पत्रकार जब जान बचाकर भागे तो माफियाओं ने हवा में फायरिंग भी की। पूरी घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी के अनुसार राजिम क्षेत्र के ग्राम पितईबंद में रेत माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा था। इस अवैध उत्खनन को कवरेज करने पत्रकारों की एक टीम सोमवार को ग्राम पितईबंद स्थित रेत घाट पहुंचे थे। पत्रकारों की टीम ने अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को पकड़ा और जिला खनिज अधिकारी को सूचना दी। माइनिंग टीम को सूचना देने के बाद रेत माफियाओं के 7-8 गुर्गे मौके पर पहुंच गए।

    इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बदसलूकी शुरू कर दी। पहले उन्होंने पत्रकारों से बहस की और फिर कैमरा और आईडी छीन ली तभी माफिया के लोग उनका पीछा करने लगे। इस दौरान माफिया ने हवाई फायरिंग भी की। पत्रकारों की टीम ने किसी तरह अपनी जान बचाई और प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दी।