CG NEWS:जशपुर में 11 हजार वोल्ट का कहर! पोल लगाते 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 2 जिंदगी-मौत से जूझ रहे – शटडाउन के बाद भी करंट कैसे

Chhattisgarh:जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में NH-43 पर गुडलक फ्लाईओवर के पास बिजली पोल लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि बिजली का खंभा गाड़ते वक्त खंभा गिरकर 11 हजार KV की हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद 4 मजदूर 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आ गए।

2 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर:
हादसे में अलेख एक्का (भेड़ीमुड़ा, पत्थलगांव) और टोमन ध्रुव (बाम्हनडीह, फिंगेश्वर, गरियाबंद) की झुलसने से मौत हो गई। वहीं त्रिभुवन ध्रुव और लोचन मांझी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल पत्थलगांव में जारी है।

मौत की पुष्टि बीएमओ डॉ. जेम्स मिंज ने की है।

बड़ा सवाल – शटडाउन के बाद भी करंट कैसे?
बताया जा रहा है कि विभाग ने शटडाउन लिया था, फिर भी तार में करंट था। पुलिस और विद्युत विभाग ठेकेदार की लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की जांच कर रहे हैं।